भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षा वंदन विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।

भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षा वंदन विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।

भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षा वंदन विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।

नागौर टुडे जायल

जायलः- उपखण्ड क्षेत्र के गांव रोहिणा मे गुरूवार को भारत विकास परिषद जायल द्वारा शिक्षा वंदन विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यापक अजय सिंह चौसला ने बताया की भारत विकास परिषद द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माता के मंदिर मे दीप प्रज्वलित कर किया गया। संरक्षक जुगल किशोर जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार निर्माण पर भी जोर दिया। सदस्य मुन्नालाल जी पाराशर ने कहा की विद्यालय और विद्यार्थियो के उत्साहवर्धन के लिए समय समय पर इस प्रकार के आयोजन की आवश्यक है। कार्यक्रम मे प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत विकास परिषद जायल की ओर से संरक्षक जुगल किशोर, सदस्य सत्यनारायण कच्छावा, मुन्नालाल पाराशर, प्रीतम पाराशर विद्यालय संस्था प्रधान बंशीलाल देवासी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। संस्था प्रधान द्वारा भारत विकास परिषद जायल का इस कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया गया।