एक ही विद्यालय से प्रथम जोइनिंग वही से रिटायर हुए शिक्षक राजेश मुदगल।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजेश मुदगल ने एक ही विद्यालय में 35 साल सेवा दी। सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र राठौड़ ने सेवानिवृत्त शिक्षक के लंबे, अनुकरणीय एवं समर्पित शिक्षकीय जीवन की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सहकर्मी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक को साफा स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का कार्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। इस अवसर पर मोहन नेतड़, रामदेव राव, राकेश चोटिया, रमेश कांकानी, गोरधन रेवाड़ सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

एक ही विद्यालय से प्रथम जोइनिंग वही से रिटायर हुए शिक्षक राजेश मुदगल।