जायल नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का नामांकन दाखिल। कमलेश लोमरोड़ को कांग्रेस ने बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार।

जायल नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का नामांकन दाखिल।  कमलेश लोमरोड़ को कांग्रेस ने बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार।

प्रभारी कमल शर्मा ने RO रणछोड़ लाल को सौंपा कांग्रेस का सिंबल।

25 वार्डों में कांग्रेस के 14 पार्षद जीते, पूर्ण बहुमत के साथ अध्यक्ष पद पर दावा


जायल। जायल नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने कमलेश लोमरोड़ को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। कमलेश लोमरोड़ ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी रणछोड़ लाल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान कांग्रेस के प्रभारी कमल शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी रणछोड़ लाल को कांग्रेस का अधिकृत सिंबल सौंपा। नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता राजेश सांगवा एवं पन्नालाल चौधरी सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जायल नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 14 वार्डों में जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। ऐसे में कांग्रेस ने बहुमत के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया है।