कठौती में बाबा रामदेव का दो दिवसीय मेला 21 से 

कठौती में बाबा रामदेव का दो दिवसीय मेला 21 से 


जायल.
ग्राम कठौती स्थित बाबा रामदेव मंदिर में 21 सितंबर से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।
श्री रामदेवरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखदेव चोयल ने बताया कि मेले को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू की गई है।‌ मेला मैदान में दुकानों का आवंटन शुरू किया गया है। दो दिवसीय मेले के तहत 21 सितंबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।‌ मेले में बिजली, पानी, चिकित्सा सहित समस्त व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। पुलिस व प्रशासन व्यवस्था में जुटेगा। मेले में आसपास के गांवों से सैंकड़ों श्रृद्धालु दर्शन लाभ के लिए पहुंचेंगे।