नशा मुक्ति अभियान ‘ऑपरेशन संकल्प’ व बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

जायल जायल समाचार

नशा मुक्ति अभियान ‘ऑपरेशन संकल्प’ व बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
नशा मुक्ति अभियान ‘ऑपरेशन संकल्प’ व बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
नशा मुक्ति अभियान ‘ऑपरेशन संकल्प’ व बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

निज :सवाददाता जायल : डेह में स्थित श्री कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में आज
नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने तथा बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान ‘ऑपरेशन संकल्प’ एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में पुलिस सी.ओ.संजीव कुमार चौहान, डेह तहसीलदार बाबूलाल, सुरपालिया थानाधिकारी विनोद कुमार मीना,  डेह चौकी प्रभारी धर्मा राम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन राम, पीईईओ रामेश्वर लाल, प्रशासक ग्राम पंचायत डेह रणवीर सिंह उदावत, समाज सेवी राजस्थानी साहित्यकार पवन कुमार पहाड़िया, चिकित्साधिकारी दिनेश मेघवाल, पूर्व प्रधानाचार्य सोहनलाल गोदारा व संस्था सचिव कालू सिंह बड़गुजर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पपश्चात भारतीय परम्परा के अनुसार सभी अतिथियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस दौरान बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न अथवा असुरक्षित स्थिति में तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

संबंधित विद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटकीय मंचन के द्वारा नशे से दूर रहने और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्त समाज और सुरक्षित बचपन के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ समाज एवं परिवार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

डेह परिसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अभिनव बाल भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र/छात्राएं एवं शिक्षक गण, पुलिस थाना सुरपालिया एवं जायल का समस्त पुलिस स्टाफ
भी इस कार्यक्रम में सहभागी बने। 

कार्यक्रम के अंत में सी.ओ संजीव कुमार चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षक, विद्यार्थी, आसपास के क्षेत्र से पधारे हुए गणमान्य नागरिक, व अभिभावकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

संस्था निदेशक कालू सिंह बड़गुजर ने कार्यक्रम में समस्त अधिकारी व अभिभावकों व आसपास से पधारे हुए नागरिकों का आभार व्यक्त किया।