महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तिरंगा रैली एवं रंगोली का आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तिरंगा रैली एवं रंगोली का आयोजन
नागौर : 8 अगस्त, 2025 : हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर, नागौर के बाहर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्य रंगोली सजाई गई और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला कलेक्टर महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन, पुराना अस्पताल एवं नया दरवाजा होते हुए हनुमान जी के मंदिर तक निकाली गई। इसमें लगभग 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने तिरंगे के प्रति सम्मान, भारत माता की जय आदि नारों के साथ लोगों में देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।इस अवसर पर उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्गा सिंह उदावत, महिला पर्यवेक्षक दीपिका सोनी एवं शोभा टाक सहित विभाग के कर्मचारी एवं शहर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।