रामस्वरूप काकाणी बने जायल व्यापार मण्डल अध्यक्ष।

रामस्वरूप काकाणी बने जायल व्यापार मण्डल अध्यक्ष।
जायल - काकाणी भवन में आयोजित बैठक में चर्चा करते व्यापार मंडल सदस्य।

कस्बे के काकाणी भवन में आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन।

नागौर टुडे@जायल

कस्बे के काकाणी भवन में शनिवार को व्यापार मण्डल जायल की बैठक पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर तापड़िया  की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया , जिसमे  रामस्वरूप काकाणी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी गठन में पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर तापड़िया ने प्रस्ताव रखा और कोषाध्यक्ष हंसराज शर्मा ने समर्थन किया  कार्यकारिणी में सचिव रामप्रसाद डिडेल , कोषाध्यक्ष हंसराज शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल माली , संगठन मंत्री श्रवण जांगिड़ एव अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में  भंवरलाल रेवाड़ , गणपत राम बिडियासर, अब्दुल रहमान आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।