जायल दौरे पर रहीं राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, ग्राम पंचायत ढेहरी में विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

जायल। सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार मंगलवार को जायल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने गृह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेहरी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाकर ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान दोतिना-सिलारिया-ढेहरी डामर सड़क, सीवरेज एवं सीसी ब्लॉक सड़कों सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में एमडीएस यूनिवर्सिटी अध्यक्ष महिपाल गोदारा, सरपंच प्रशासक जवानाराम, राजेंद्र डिडेल, बेनीगोपाल रतावा 

सोहन राम भाम्बू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे