जायल पंचायत समिति में नव नियुक्त विकास अधिकारी यादव ने कार्यभार ग्रहण किया।

जायल पंचायत समिति में  नव नियुक्त विकास अधिकारी  यादव ने कार्यभार ग्रहण किया।

जायल.पंचायत समिति में सोमवार को नव नियुक्त विकास अधिकारी राम अवतार यादव ने कार्यभार ग्रहण किया।
नव नियुक्त विकास अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर अतिरिक्त विकास अधिकारी घनश्याम शर्मा, अर्जुन राम बिडियासर, कर्ण सिंह भाटी, लेखाधिकारी रविन्द्र जाखड़, प्रदीप बिडियासर सहित स्टाफ से पंचायतीराज, नरेगा सहित गतिविधियों, प्रगति रिपोर्ट संबंधित जानकारी ली। इस दौरान बुगरड़ा प्रशासक रामसुख नायक सहित सरपंच संघ प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त विकास अधिकारी का स्वागत किया। नव नियुक्त विकास अधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं व विकास कार्यों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन, सरकारी फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ वास्तविक हकदार तक पहुंचाने के लिए टीम भावना के साथ काम करेंगे।