नागौर टुडे / जायल

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच ईवीएम तथा वीवीपैट को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए जागरूकता लाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता के लिये स्वीप रथ रवाना किया गया। सोमवार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह रथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट के विषय में जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेगा। जागरूकता रथ के साथ-साथ विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी मतदाताओं के बीच जागरूकता लाई जायेगी।इस दौरान शिक्षा विभाग के उमरदीन छिपा ,ओमप्रकाश रिणवा सहित निर्वाचन शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।