जायल - जल लेकर हर-हर महादेव का जयकारा लगाते श्रद्धालुओं ने निकाली कांवर यात्रा

नागौर टुडे जायल
रिपोर्ट महेंद्र शर्मा
सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं जायल में पहली बार कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालुओं ने दधिमती मन्दिर गाथ मांगलोद कपाल कुंड से जल भरकर शिव के जयकारे लगाते हुए वापस चार भुजा शिव मंदिर पहुंचे। यहां सभी कांवरियों ने शिव का जल से जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया