प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी नागौर कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागौर शहर एवं ग्रामीण तथा नगर कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा के मुख्य आतिथ्य, जिला कांग्रेस कमेटी नागौर के अध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा की अध्यक्षता,जिला प्रभारी रमेश खंडेलवाल, सह प्रभारी अनिल बुरड़क एवं नागौर विधानसभा प्रभारी नवनीत सिंह टुटेजा की उपस्थिति में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा ने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा एवं जनता के मुद्दों को लेकर प्रत्येक घर तक पहुंचना होगा तथा पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी करनी होगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनाव में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर संगठन विस्तार, बूथ गठन एवं कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। बांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन की जिम्मेदारी केवल पदाधिकारियों की नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन की समस्याओं को सुनने, कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा युवाओं, महिलाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क के बल पर कांग्रेस आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने एवं कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक होने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी रमेश खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण एवं संगठनात्मक एकता के साथ कार्य करें तथा आगामी चुनावों को पूरी गंभीरता से लें।
सह प्रभारी अनिल बुरड़क ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ समितियों के गठन, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
नागौर विधानसभा प्रभारी नवनीत सिंह टुटेजा ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया इस दौरान नागौर पीसीसी सचिव रघुवेंद्र मिर्धा, पीसीसी सचिव आईदानराम भाटी,शहर ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज खान, ग्रामीण ब्लॉक पुनाराम मेघवाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल चंदेल,महासचिव हीरालाल भाटी, किशोर सिंह बालवा, पूर्व प्रधान भेराराम धुंधवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान राधेश्याम सांगवा,अनोपचंद, शौकत अली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी, श्रवण मानव, चांद लोहार, हामिद गौरी,अशोक मच्छी,खुर्शीद, कालू खां, सदाकत सुलेमानी, मो अली,जगदिश डिडेल, हारून पहलवान, विमल सोनी, गणपत सारण, प्रणय गहलोत, मांगीलाल भाटी, जाहिद,जुनैद, , भगवान तांडी, भंवर ढाका, मोहन मेघवाल, हनुमान लोमरोड़, जगदीश बागड़िया, सलीम अंसारी, महेंद्र चंदेल,किशनाराम, क्रांति गुजराती, भजन सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे