बिना अनुमति निर्माणधीन कार्य पर जायल नगरपालिका की सीज की कार्यवाही।

बिना अनुमति निर्माणधीन कार्य  पर जायल नगरपालिका की सीज की कार्यवाही।
जायल शहर में चल रहे अवैध निर्माण पर शुक्रवार को नगरपालिका टीम द्वारा तहसील चौराया के समीप  नगरपालिका की बिना अनुमति किये जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाकर सीज किया गया। नगरपालिका ईओ शिवराज कृष्णा के नेतृत्व में नगरपालिका टीम द्वारा  मौके पर पहुचकर सीज की कार्यवाही की ।नगरपालिका ईओ शिवराज कृष्णा ने बताया कि  कस्बे के तहसील चौराया पर  धनराज पुत्र भवरलाल शर्मा द्वारा नगरपालिका की बिना अनुमति से अवैध निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। नगरपालिका द्वारा बार बार पाबन्द करने के बावजूद भी निर्माण कार्य जारी होने से शुक्रवार को नगरपालिका टीम द्वारा सीज की कार्यवाही की गई। इस दौरान  रामचन्द्र पूनिया,मनमोहन, मोहनलाल पाराशर, चोखाराम, शिवकरण थालोड़, नानी,किशनलाल, देवराज, पुलिस निरीक्षक महेश कुमार के साथ कार्यवाही की गई।
शहर में बिना स्वीकृति निर्माण कार्य करने वालो पर होगी कार्यवाही - ईओ शिवराज कृष्णा।
नगरपालिका टीम द्वारा शुक्रवार को  अवैध निर्माण पर की गई कार्यवाही पर ईओ शिवराज कृष्णा ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में भवन निर्माण व दुकानों के निर्माण की नगरपालिका से बिना स्वीकृति निर्माण कार्य करने वालो पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
 ईओ शिवराज कृष्णा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में मकान निर्माण से पहले पालिका प्रशासन से भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए आवेदन पेश करना होता है। भवन निर्माण में आवासीय व व्यवसायिक निर्माण की स्वीकृति को लेकर पालिका जेईएन मौका रिपोर्ट तैयार कर ईओ को पेश करता है, जिस पर पालिका द्वारा उक्त निर्माण स्वीकृति को लेकर पालिका नियमानुसार शुल्क लेकर निर्माण की स्वीकृति प्रदान करता है।