कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नागौर टुडे रिपोर्ट
कांग्रेस नेता रामेश्वर लाल डूडी की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड गई। उन्हें जयपुर के मंगलम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि डूडी को ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई है। इसकी सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे हैं।