जायल भारतीय जनता पार्टी ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान

जायल भारतीय जनता पार्टी ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान
जायल भारतीय जनता पार्टी ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान

जायल भारतीय जनता पार्टी ने शहर में चलाया सदस्यता अभियान

नागौर टुडे@जायल

भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान की आज शुरुआत की गई। शहर के काकाणी भवन के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने  सदस्यता अभियान चलाकर कार्यकर्ता जोड़े  भाजपा के सुरेन्द्र पंवार ने बताया कि इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का टारगेट रखा गया है। पार्टी की ओर से 3 चरणों में यह अभियान पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक नंबर भी जारी किया गया है, जिसमें जुड़ने वाले सदस्य मिस कॉल कर सकते हैं, एस एम एस कर सकते हैं या वेबसाइट में जाकर पार्टी से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा बारकोड स्कैन करके भी भाजपा पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।इस दौरान भाजपा के हिम्मताराम  बावरी, मण्डल  अध्यक्ष  मानकचंद भाटी  सहित  अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।