एसपी ने जायल थाने का निरीक्षण कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए।

एसपी ने जायल थाने का निरीक्षण कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए।
एसपी ने जायल थाने का निरीक्षण कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए।
एसपी ने जायल थाने का निरीक्षण कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए।
नागौर टुडे 
नवनियुक्त एसपी  नारायण टोगस ने जायल ,बड़ी खाटू,रोल पुलिस थाना का किया निरीक्षण
जायल - नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस शनिवार को जायल वृत्त के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जायल,बड़ी खाटू,रोल  पुलिस थाने का निरीक्षण कर क्राइम सहित विधानसभा चुनाव आदि की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने सर्वप्रथम रोल ,बड़ी खाटू थाने का निरीक्षण किया । उसके बाद जायल पहुचे ओर जायल थाने का निरीक्षण कर लम्बित पत्रावलियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।साथ ही एसपी ने हवालात, महिला डेस्क, स्वागत कक्ष आदि का निरीक्षण कर पुलिस थाने में कार्यरत पुलिसकर्मियों से संवाद किया। पुलिस थाने के जवानों ने  पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया।थानाधिकारी हरीश सांखला ने एसपी को थाना सम्बन्धित जानकारी से अवगत करवाया।एसपी टोगस ने जायल पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार झाझड़िया से जायल वृत्त क्षेत्र के क्राइम की जानकारी ली और मुख्यालय के निर्देशो के पालना के आदेश दिये।इस दौरान एसपी आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार निष्पक्ष निर्भीक होकर चुनाव संपन्न करवाने सहित टीम वर्क से काम करने सहित बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए गये।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए   एसपी टोगस ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर जिले में क्राइम कंट्रोल रहे  और कानून व्यवस्था बनी रहे जिससे आगामी चुनाव सुख शांति से सम्पन्न हो जाये । जिले में  क्राइम की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग मुस्तेद है। पिछली क्राइम की बड़ी घटनाओ की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे क्राइम को  रोका जा सके।