जायल कस्बे में गोवर्धन पूजा कर की मंगल कामना महिलाओं ने घरों के आगे की गोवर्धन पूजा, मांगा स्वस्थ व सुखी जीवन

जायल कस्बे में गोवर्धन पूजा कर की मंगल कामना
महिलाओं ने घरों के आगे की गोवर्धन पूजा, मांगा स्वस्थ व सुखी जीवन- दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को शहर सहित जिलेभर के सभी ग्रामीण हिस्सों में महिलाओं द्वारा अपने घरों के आगे गोवर्धन पूजा की गई। गोवर्धन पूजा के तहत महिलाओं ने गोबर के चित्र घर के आगे बनाकर धूप ध्यान किया और अपने घर में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। जायल कस्बे में सोमवार तड़के ही महिलाओं ने उठाकर अपने घरों की साफ सफाई की। इसके बाद गोवर्धन की आराधना की। मान्यता है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग मे भगवान कृष्ण के समय से चली आ रहे है।