बचपन स्कूल जायल के विद्यार्थियों का अंडर-11 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, 9 पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

बचपन स्कूल जायल के विद्यार्थियों का अंडर-11 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, 9 पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

जायल। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अड़सिंगा में आयोजित अंडर-11 आयु वर्ग के विद्यालय स्तरीय टूर्नामेंट में बचपन स्कूल जायल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 9 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में बचपन स्कूल जायल के छात्र-छात्राओं ने डिबेट, निबंध लेखन, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, दौड़ सहित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 पदक अपने नाम किए।

पदक विजेता विद्यार्थियों में शाना खान, अमन खान, यजत, ध्रुव, प्रिंस, ध्रुविका, निशी, स्नेहा स्वामी एवं दिव्यांश सैनी शामिल रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

विद्यार्थियों के दल के साथ विद्यालय की ओर से  पूनम शर्मा एवं  कोमल सोनी उपस्थित रहीं। दोनों शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय निदेशक हरिराम बेनीवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और छिपी हुई प्रतिभाओं का विकास होता है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहें।