लियो क्लब कुचामन फोर्ट  ने वर्षभर  गौ सेवा का लिया संकल्प

लियो क्लब कुचामन फोर्ट  ने वर्षभर  गौ सेवा का लिया संकल्प
लियो क्लब कुचामन फोर्ट  ने वर्षभर  गौ सेवा का लिया संकल्प
नागौर टुडे @कुचामन सिटी
रिपोर्ट सोनू पारीक
लियो क्लब कुचामन फोर्ट ने वर्ष पर्यंत गौ सेवा करने का संकल्प लिया जिसका शुभारंभ बुधवार को क्लब के परामर्शदाता लॉयन राम काबरा के सानिध्य में क्लब अध्यक्ष लियो अमन पाटनी, सचिव लियो कुणाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लियो निर्मल स्नेही, उपाध्यक्ष लियो अविनाश जैन, लियो तरुण सोनी, लियो सक्षम भोमराजका ने शाकम्भरी माता रोड़ पर घूम रहे गौवंश को हरा चारा खिलाकर किया। लॉयन राम काबरा ने बताया सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। तथा गौमाता के अंदर सभी देवी देवताओं का वास होता है एवं गौ सेवा से मानव जीवन सार्थक होता है इसी को महसूस करते हुए क्लब ने वर्ष पर्यंत गौसेवा का संकल्प लिया है। लियो अमन पाटनी ने बताया इस लियो संकल्प के अंतर्गत शहर में जगह जगह घूम रहे गौवंश को एक वर्ष तक प्रत्येक दिन हरा चारा खिलाया जाएगा।