छापड़ा गोशाला में मूर्ति अनावरणोत्सव 19 को
जायल..ग्राम पंचायत छापड़ा स्थित श्री मदन गोपाल गौशाला सेवा समिति में व्यासजी महाराज की मूर्ति का अनावरणोत्सव 19 सितंबर को होगा।
आयोजन समिति के अनुसार समारोह के तहत 18 सितंबर को सुबह 10.15 बजे से अखण्ड हरि कीर्तन शुरू किया जाएगा। 19 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे से मूर्ति अनावरण समारोह, दोपहर 1.15 बजे से अखण्ड रामायण पाठ, 1.30 बजे से महाप्रसादी, 20 सितम्बर को सुबह 11.15 बजे हवन पूर्णाहुति का कार्यक्रम रहेगा। समारोह में रामधाम भादवासी के संत नेमीराम महाराज, गूलरधाम के बजरंग पुरी महाराज, गुढ़ा रोहिली के केसरपुरी महाराज, लक्ष्मीनाथ मंदिर रामसर के महंत जनार्दनशरण महाराज, देवली खुर्द के नारायण दास महाराज सहित संतजन व सैंकड़ों श्रृद्धालु भाग लेंगे।